March 8, 2026

BJP के आयोजन में कोरोना गाइड लाइन का खुला उल्लंघन। चेहरे पर न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
नगर निगम चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। BJP ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इंदौर पहुंचे। शर्मा के आगमन पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी रैली आयोजित की गई। यहां से वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां होना था चुनाव जीत, टिकट वितरण और पार्टी की चुनावी रणनीति पर भाजपा का मंथन। लेकिन यहां कोरोना गाइड लाइन का खुला उल्लंघन। आम से लेकर खास तक के चेहरे पर न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग। जबकि कलेक्टर ने भीड़ भरे आयोजनों की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक बीमारी से बैखौफ
शर्मा सुबह-सुबह ही इंदौर पहुंच गए थे। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे यहां पर स्वागत करने वालों में होड़ मच गई। कुछ मास्क तो कुछ बिना मास्क के ही अपने नेता को माला पहनाने की जुगत में लग गए। इस समय तक तो प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे पर मास्क था, लेकिन मंच पर पहुंचते ही मास्क चेहरे से हट चुका था। शहर अध्यक्ष ने भी मास्क चेहरे से हटा दिया था। नीचे कार्यकर्ताओं ने भी अपना स्थान ग्रहण कर लिया था, लेकिन ज्यादातर के चेहरे से मास्क गायब थे। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर तक नज़र नहीं आई। बड़े से लेकर छोटे तक… पहली पंक्ति से लेकर आखिरी पंक्ति तक मास्क जहां भी नजर गई, कुछ को ही देखकर लगा कि अभी कोरोना हमारे बीच मौजूद है।
कांग्रेस ने पूछा – भाजपा के लिए कोई रोकटोक नहीं है क्या
भाजपा के आयोजन में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीड़भाड़ वाले इस आयोजन से क्या कोरोना नहीं फैलता? UK वैरियंट मिलने के बाद सीएम शिवराज कह रहे हैं कि स्थितियां गंभीर हैं। केस बढ़े तो हम नाइट कर्फ्यू की ओर जाएंगे। वहीं, उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन कर भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। ना उन्होंने गाइड लाइन का पालन किया, ना उनके कार्यकर्ताओं ने। इंदौर सहित प्रदेशभर में दो कानून चल रहे हैं। एक सख्ती वाला कानून जो जनता के लिए है। दूसरा वह, जो भाजपा के लिए है। इनके लिए किसी प्रकार से कोई रोकटोक नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri