April 27, 2026

पश्चिम बंगाल में फिर ममता राज, टीएमसी का रहेगा दबदबा। बीजेपी को मिलेगी केवल कुछ सीटें।

एक्सपोज़ टुडे,कोलकाता।
पश्चिम बंगाल को लेकर दो चुनावी सर्वे में अलग-अलग अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। सीएनएक्स (CNX Survey) के सर्वे में पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की वापसी हो रही है। वहीं, सी वोटर (C-Voter) के सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। सीएनएक्स के सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 294 में से 151 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सर्वे के अनुसार भाजपा के खाते में 117 सीट आती दिख रही है। लेफ्ट और कांग्रेस के खाते में 24 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण बंगाल में टीएमसी का रहेगा दबदबा
सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार दक्षिण बंगाल में अभी भी टीएमसी का दबदबा बना हुआ है। सर्वे में पार्टी के यहां 84 में से 53 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को 16 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। एबीपी न्यूज के लिए ये ओपिनियन पोल दिल्ली की एक रिसर्च और सर्वे एजेंसी सीएनएक्स ने किया है। सर्वे में पश्चिम बंगाल की 294 में 112 सीटों पर हुए इस सर्वे में 8960 लोगों से बात की गई है। यह सर्वे 23 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किया गया है।

35 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी की टीएमसी राज्य में एक बार फिर से सरकार बना सकती है। 14 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका मानना है राज्य में लेफ्ट और कांग्रेस सरकार बना सकते हैं। वहीं, 2 फीसदी लोगों ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद जताई है।

सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार ममता की पार्टी टीएमसी को 2019 के मुकाबले भारी झटका लगता दिखाई दे रहा है। पार्टी को उत्तर बंगाल में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को इस इलाके में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। उत्तर बंगाल की 56 सीटों में से भाजपा को 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, टीएमसी को यहां महज 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। लेफ्ट और कांग्रेस को 7 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2 सीट जाने का अनुमान है।

कोलकाता में टीएमसी का रहेगा दबदबा
सर्वे के अनुसार कोलकाता में टीएमसी का दबदबा बना रहेगा। ग्रेटर कोलकाता पार्टी को 35 में से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को यहां महज 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। लेफ्ट और कांग्रेस के साथ अन्य का यहां खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम कोलकाता में मुकाबला बराबरी का रहने के आसार हैं। यहां की 119 सीटों में से टीएमसी के खाते में 57 और भाजपा के खाते में 60 सीटें मिलने का अनुमान है। लेफ्ट और कांग्रेस को यहां महज 2 सीट मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के रूप में ममता हैं पहली पसंद
सी वोटर के सर्वे में भले ही लोग भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य में 52 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी सीएम पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा के दिलीप घोष 25 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अधीर रंजन चौधरी को 2 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार बनाया है। चौंकाने वाली बात है कि सर्वे में बंगाल टाइगर सौरव गांगुली बेहतर सीएम उम्मीदवार के रूप में 4 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri