April 20, 2025

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री।

एक्सपोज़ टुडे,चंडीगढ़।
पंजाब में चल रहा सियासी बवाल अब थम गया है। कांग्रेस विधायक दल ने
चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं चन्नी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़े के बाद उठा पटक चल रही थी की कौन होगा अगला मुख्यमंत्री। कांग्रेस ने दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सियासी हलचल भी बढ़ा दी है।

Written by XT Correspondent