April 28, 2026

पूर्व सीएम बोले हमें प्रताड़ित किया जा रहा है, अब गांव-गांव में स्थिति विस्फोटक होगी।

एक्सपोज़ टुडे,रायपुर।

कवर्धा में 3 अक्टूबर को हिंसक झड़प के बाद से लगातार सियासी घमासान जारी है। पुलिस ने पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज की है।
शुक्रवार को इस घटना के बाद डॉ. रमन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई। रायपुर में मीडिया से बात करते हुए चेतावनी के लहजे में डॉ. रमन बोले- एक समूह को प्रताड़ित किया जा रहा है, गांव-गांव में स्थिति विस्फोटक होगी। आज तो हम शांति से हल ढूंढना चाहते हैं।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिस तरह से प्रशासन का उपयोग राजनीतिक दृष्टि किया जा रहा है ये स्थिति को खराब कर रहे हैं। 70 बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। ये ठीक नहीं है।

जब तक कवर्धा हिंसा मामले में ज्यूडिशियल इनक्वायरी नहीं होगी तब तक निराकरण नहीं होगा।
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता।
शुक्रवार रात भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा। वहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस मामले में दखल देने को कहा।

इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, सुनील सोनी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कवर्धा अनिल सिंह, पूर्व विधायक अशोक साहू, मोतीलाल चंद्रवंशी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri