May 10, 2026

स्टेशन की कार पार्किंग में कार में हुआ बलात्कार।

एक्सपोज़ टुडे।

शादी का झाँसा देकर बुलाया और कार में कर दिया बलात्कार । पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के ख़िलाफ़ 376 बलात्कार की एफ़आइआर दर्ज कर ली है।

पेटलावद में प्रायवेट इंजीनियर ने विदिशा के गांव में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उज्जैन बुलाया। कार से उसे स्टेशन की पार्किंग में ले गया। कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गुना में छोड़कर भाग गया। युवती ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

एसआई रेणुका मिश्रा ने बताया कि बृजेन्द्र निवासी शेरगांव गुना का रिश्तेदारी में परिचित विदिशा के पास गांव में रहने वाली युवती से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। उसे बृजेन्द्र ने 9 अक्टूबर को उज्जैन में शादी करने के लिये बुलाया। युवती को कार में बैठाकर स्टेशन की पार्किंग में ले गया।

बृजेन्द्र ने युवती के साथ कार में ही दुष्कर्म किया और शादी से इंकार करने के बाद उसे गुना में छोड़कर भाग गया। सुश्री मिश्रा के अनुसार बृजेन्द्र मूलत: गुना के गांव का रहने वाला है लेकिन पेटलावद में प्रायवेट इंजीनियर है।

युवती ने अपने गांव पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई और उज्जैन आकर थाने में बृजेन्द्र के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि युवती स्टेशन के घटना स्थल और कार के संबंध में ठीक से तस्दीक नहीं कर पा रही है। उसे घटना स्थल पर ले जाकर तस्दीक कराई जा रही है साथ ही बृजेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri