March 8, 2026

4 साल से करोड़ों की धोखाधड़ी में फ़रार, इनामी भूमाफिया, पुलिस थाना विजयनगर की गिरफ्त में।

एक्सपोज़ टुडे।

4 साल से इंदौर के बहुचर्चित पिनेकल ड्रीम्स प्रोजेक्ट की करोड़ों की धोखाधड़ी में फ़रार इनामी भूमाफिया पुष्पेंद्र वडेरा , पुलिस थाना विजयनगर की गिरफ्त में आ गया है।
विजय नगर थाना टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिलने पर की थाना के अपराध क्रमांक 512 / 17 धारा 420 467.468 471 34 में आरोपी आशीष दास का मुख्य साथी पुष्पेंद्र वडेरा जो घटना दिनांक से फरार है, अपने शहर उज्जैन से इंदौर आ रहा है ।सूचना पर घेराबंदी कर उज्जैन रोड से आरोपी पुष्पेंद्र पिता रामेश्वर प्रसाद वडेरा उम्र 55 साल निवासी शहनाई रेसीडेंसी मूल निवास मिर्जा नईम बेग मार्ग उज्जैन की घेराबंदी मुखबिर के बताए स्थान पर की गई तो एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला जिस ने पूछताछ पर अपना नाम पुष्पेंद्र वडेरा बताया तथा पिनेकल ड्रीम्स नामक प्रोजेक्ट में आशीष दास के साथ डायरेक्टर होना बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना विजयनगर में प्रकरण दर्ज होने तथा उसके विरुद्ध उद्घोषणा जारी होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर उसके द्वारा किए गए घोटालों गबन की जांच की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय नगर निरीक्षक तहजीब काजी और उनकी टीम के एसआई खंडाते, एसआई प्रियंका, प्रधान आरक्षक भरत बड़े आरक्षक राजू , उत्कर्ष व कुलदीप का सराहनीय योगदान रहा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri