March 8, 2026

राजस्थान के तस्कर से लाखों रूपए का नशा बरामद।अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही।

एक्सपोज़ टुडे।
नशे के सौदागरों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस लगातार प्रभावी कारवाई कर रही है । इसी प्रक्रिया में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्र स्थित गाटर वाली पुलिया, रेल्वे पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लिये घूम रहा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पष्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को थाना पड़ाव की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दगरंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करनेे हेतु दिनांक 15/16.02.2022 की दरमियानी रात थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना द्वारा आरपीएफ टीम से समन्वय करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गाटर वाली पुलिया, रेल्वे पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग तथा सूटकेश लिये खड़ा दिखा। पूछताछ करने पर उसने अपने आप को जिला टोंक(राजस्थान) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग व सूटकेश से तीन-तीन पैकेट मिले, जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 21 किलो कीमत लगभग 01 लाख 68 हजार रूपये का जप्त किया गया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना पड़ाव में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 84/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*जप्त मशरूका:-* 06 पैकेट में कुल 21 किलो गांजा कीमती 01 लाख 68 हजार रूपये का जप्त।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 विवेक अष्ठाना, उनि प्रकाश चन्द्र चैहान, दीपेन्द्र सिंह राजावत, प्र.आर. चन्द्रपाल सिंह चैहान, आर. शिवकुमार पाठक, जितेन्द्र रावत, अवेधश सिंह तोमर, म.आर. इन्दु शर्मा, आर. चालक अवधेश गुर्जर आरपीएफ की टीम- उप निरी. रविन्द्र सिंह, प्र.आर. दीपेन्द्र सिंह, शिवनन्दन शर्मा, अनिल सिंह, आर. राजकुमार तोमर, शकील खान की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri