April 26, 2026

फिट पुलिस – हिट पुलिस और स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर।

एक्सपोज़ टुडे।

हंसी के ठहाके फिर उत्साह से भरे देश भक्ति के नारे।इसके बाद डीसीपी समेत समस्त पुलिस अफसर और पुलिस फ़ोर्स ने साइकल के पेडल मारते हुए 5 किलोमीटर फ़िटनेस के लिए सायकल रैली निकाली।
पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर आर.के. सिंह की अगुवाई में फिट पुलिस हिट पुलिस अभियान की शुरुआत करते हुए सुबह 8 बजे से राजवाड़ा से सिरपुर तालाब तक पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा साइकिलिंग कर की गई।

साइकिल रैली की शुरूआत इंदौर शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा से की गई । इसके उपरांत साइकिल रैली राजवाड़ा से जवाहर मार्ग , गंगवाल बस स्टैंड चंदन नगर चौराहा होते हुए सिरपुर तालाब पर पहुंची। जहां प्रकृति के सुरम्य वातावरण में पुलिसकर्मियों द्वारा फल तथा फलों के जूस का स्वल्पाहार किया गया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त श्री आर के सिंह द्वारा सभी को स्वस्थ शरीर के महत्व तथा अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा अपने शरीर को स्वस्थ रखने तथा पोष्टिक खान-पान के संबंध में प्रोत्साहित किया गया। रैली का समापन हास्य योग करके किया गया तथा आगामी साइकिल रैली का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया

उक्त साइकिल रैली में डीसीपी ज़ोन 4 आरके सिंह, एडिशनल डीसीपी ज़ोन 4 प्रशांत चौबे, एसीपी दीशेष अग्रवाल, एसीपी बीपीएस परिहार, एसीपी एस के एस तोमर, क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण सहित लगभग 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण साइकिलों के साथ शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं जागरूकता के लिए देश भक्ति – जन सेवा से ओतप्रोत नारे भी लगाए।
इस अभियान में आगे अन्य स्वास्थ संबंधी गतिविधियां भी क्रमबद्ध चरणों में आयोजित की जाएंगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri