May 4, 2026

प्रसूता को खटिया पर लेटा कर पार कराया नाला

सीहोर। सीहोर जिले की आष्टा तहसील में प्रसूता को को अस्पताल पहुंचाने के लिए खटिया पर लेटा कर नाला पार करवाया गया।

दरअसल आष्टा के बरखेड़ा हसन गांव में प्रसूता को लेने के लिए जननी एक्सप्रेस 108 तो आ गई, लेकिन गाँव और कॉलोनी के बीच एक नाला उफान मार रहा था। इस कारण ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया था।

इस स्थिति में गांव के कुछ युवक आगे आए और प्रसूता को खटिया पर लेटाकर नाला पार करवाया और 108 तक पहुंचाया। इतनी मशक्कत के बाद प्रसूता अस्पताल पहुँच सकी।

अगर शासन गांव और कॉलोनी के बीच पुल बनवा देती तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती। गांव वालों का कहना है कि वह शासन को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन शासन शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहा हैं। बारिश के समय बच्चों को भी नाला पार कर स्कूल जाना पड़ता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri