April 26, 2026

इंदौर में मुख्यमंत्री ने किया बंगाली चौराहे पर बने 29 करोड़ रूपये के 6 लेन फ्लाय ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया बंगाली चौराहे पर बने 29 करोड़ रूपये  के 6 लेन फ्लाय ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण।इस फ्लाय ओव्हर ब्रिज  के शुरू होने से इंदौर को यातायात सुधार के लिये बड़ी सौग़ात मिलेगी। रिंग रोड़ पर बंगाली चौराहे पर बने इस फ्लाय ओव्हर ब्रिज की लागत लगभग 29 करोड़ रूपये है यह 6 लेन ब्रिज है। मुख्यमंत्री चौहान ने  कहा कि इस रिंग रोड पर खजराना और मूसाखेड़ी में शीघ्र ही फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भिचौली रोड़ पर भी एक नया फ्लाय ओवर ब्रिज बनाया जायेगा।
इन्दौर शहर के रिंग रोड़ पर बंगाली चौराहे पर फ्लाय ओव्हर ब्रिज के निर्माण के लिये एन.डी.बी. योजना के अन्तर्गत 28.86 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति गत 12 अप्रैल 2018 को प्राप्त हुई। निर्माण कार्य के लिये एजेंसी मेसर्स कार्तिक इंटरप्राइजेस को 23 अगस्त 2018 को कार्यादेश दिया गया। इस 6 लेन फ्लाय ओव्हर ब्रिज की लंबाई 560 मीटर है। आने एवं जाने के लिये अलग-अलग लेन प्रत्येक 13.5 मीटर चौड़ाई में निर्मित की गई हैं।
 बंगाली चौराहा शहर के व्यस्तम चौराहा होने से आमजन को आने-जाने में ट्राफिक जाम होने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस चौराहे पर फ्लाय ओव्हर बनने से पलासिया से खजराना की ओर व खजराना से पलासिया की ओर का यातायात बिना किसी रुकावट के सुगम होगा। साथ ही कनाड़िया व पलासिया की ओर आने-जाने वाले यातायात कम समय में चौराहे से आ जा सकेगा। इस प्रकार बंगाली चौराहे के व्यस्तम यातायात को सुचारू एवं सुगम होने में नागरिकों को यातायात में सहायक होगा।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri