March 13, 2026

क्राइम ब्रांच ने टेस्ट ऑफ पंजाब होटल में लूट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर के थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत टेस्ट ऑफ पंजाव होटल में तोड़फोड़ कर लूट करने वाले तीन आरोपी को एडिशनल एसपी क्राइम की टीम ने धरदबोचा।
टीम को सूचना मिली की तीन आरोपी  किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोटर सायकिल लिये हुए मिलेनियम प्लाजा के पास खड़े हुए।
एडिशनल एसपी  शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया
पुलिस टीम को मिलेनियम प्लाजा के पास मोटर सायकिल लिये हुए तीन संदिग्ध दिखे। जिन्होने  पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गये तीनों आरोपियों ने लूट की घटना अपने एक अन्य साथी की मदद से करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों से उनके नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को भिण्ड, धौलपुर व मुरार का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त कर ली गई। पकड़े गये आरोपियों की निशदेही पर पुलिस टीम द्वारा लूटी गई स्टील की छोटी पेटी व रूपये विधिवत जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त लूट की घटना में शामिल इनके एक साथी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज पकड़े गये तीनों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।
18 अक्टूबर 2022 को फरियादी रामू शर्मा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टेस्ट ऑफ पंजाव होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।17 अक्टूबर 2022 की रात में चार अज्ञात बदमाशों ने होटल में आकर गंदीगंदी गालिया देते हुए सामान की तोड़फोड़ की और स्टील की केश पेटी जिसमें लगभग 7 हजार रूपये रखे थे, पेटी सहित उठाकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0 505/22 धारा 294, 392, 427, 506, 34 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri