March 15, 2026

शिक्षक दिवस पर, इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी क्राइम, साइबर अपराधों का पाठ पढ़ाने पहुंचे NDPS स्कूल।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ने स्टूडेंट्स को साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर बढ़ाया उनका ज्ञान

 

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, पुलिस टीम के साथ न्यू दिगंबर पब्लिक (NDPS) स्कूल  खंडवा रोड इंदौर में पहुंचे।
सायबर अवेयरनेस के तहत (NDPS) स्कूल इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर अपराधों का ज्ञान बढ़ाने वाले शिक्षक के रूप में स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर, उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों,  विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके अपराधी किस प्रकार हमें फंसाते हैं यह जानकारी देते हुए, इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करने के बारे में समझाईश दी।
साइबर अवेयरनेस के इस अभियान के तहत राजेश दंडोतिया की ये 146 वीं कार्यशाला है, जिसमें उन्होनें बच्चों को साइबर सुरक्षा के संबंध में विभिन्न टिप्स देने के साथ ही ऑनलाइन गेम खेलने, स्मार्टफोन के उपयोग के दौरान भी पूर्ण सतर्कता रखने की बात कही।
इस अवसर पर स्कूल के 1200 स्टूडेंटस सहित प्राचार्य व स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा से संबंधित इन सावधानियां को अपनाने का संकल्प लिया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri