March 11, 2026

इंदौर पुलिस ने 100 कैमरे खंगाले और खुल गया डबल ब्लाइंड मर्डर।

Xpose Today News 
 इंदौर पुलिस ने डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है।तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो आदमियों की लाश मिली थी। इस घटना के बाद  पुलिस ने क़रीब 100 कैमरे खंगाले और सनसनीख़ेज़ ब्लाइंड मर्डर को ओपन कर दिया। जब मर्डर की वजह सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत
3 मई को बाबा का ढाबा के पीछे मेहता के खाली खेत में नायता मुंडला इंदौर पर दो अज्ञात व्यक्तियो के निर्वस्त्र शव पडे होने की सूचना पुलिस को मिली। थाना तेजाजी नगर इंदौर में दो अलग अलग मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया था तथा जांच के दौरान दोनो मृतको की पहचान 1. हरीराम कडोले पिता करसन कडोले उम्र 50 साल निवासी सांगी थाना मंडलेश्वर जिला खरगोन 2. सुरेश गोखले पिता हरिराम गोखले उम्र 45 साल निवासी – श्रीराम नगर पालदा इंदौर के रुप में हुई। मृतको के परिजनो के कथन एवं घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य व  शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि प्राणघातक हमला कर दोनों व्यक्तियो की हत्या कर दी । इस पर थाना तेजाजी नगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 302,34 भादवि का अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध दर्ज किया गया।
घटना स्थल के आस पास लगभग 100 से ज्यादा वीडियो फुटेज देखे आरोपी 1. दीपक काकोडिया उर्फ गोलू  उम्र 29 साल निवासी ग्राम चंद्रकेशर वाग  जिला देवास 2. अमन इवने  उम्र 19 साल निवासी  नेवारी थाना चिचोली जिला बैतूल* को पकड़ा  गया।
जिनसे पूछताछ करते पाया आरोपी दीपक काकोडिया व अमन इवने द्वारा अपने तीसरे साथी गोविन्द के साथ मिलकर पैसो के लेन देन के विवाद में इनके द्वारा हरीराम तथा सुरेश गोखले को नेमावर रोड ब्रिज के पास बाबा ढाबा के पीछे रिषभ मेहता के खेत में ले जाकर कपडे उतारकर नंगा कर डंडा एवं पत्थर से पीट पीटकर हत्या करना स्वीकार किया। प्रकरण का एक आरोपी गोविन्द फरार हैं जिसकी पतारसी हेतु टीम को निर्देशित किया गया हैं जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ।
पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri