March 11, 2026

इंदौर में नाइट क्लचर बंद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर जारी किए आदेश।

Xpose Today News

इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर एरिया में 24 घंटे व्यवसायिक संस्थानों को खुले रखने के आदेश को कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह आदेश क़रीब दो साल पहले तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के समय आईटी कंपनी में नाइट शिफ़्ट में काम करने वाले लोगों की सुविधा की दृष्टि से लागू किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही देर रात विवादित मामले सामने आने लगे। जनप्रतिनिधियों ने भी इसका विरोध किया था। 

इंदौर में नाइट कल्चर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर संभाग के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ड्रग के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और इंदौर में नाइट कल्चर एवं व्यवसायिक संस्थानों के संचालन का विषय रखा था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल निर्देश दिए कि शीघ्र ही विस्तृत कार्ययोजना बनाकर रात्रिकालीन बाजार, औद्योगिक संस्थान, कार्यालय संचालन आदि के संबंध में नई व्यवस्था लागू की जाएगी। ड्रग के अवैध कारोबार पर भी प्रभावी रूप से रोक लगाई जाएगी। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी। इस संबंध में शीघ्र ही नई कार्ययोजना बनाकर बाजार एवं व्यवसायिक संस्थाओं का संचालन रात्रि में होगा। लेकिन तब तक पुरानी व्यवस्था भंग की जाती है। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने पूर्व में इन्दौर शहर में निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक, बी.आर.टी.एस कॉरिडोर में विभिन्न व्यवसायिक/औद्योगिक/कार्यालय आदि संस्थानों के लिए 24 घंटे संचालन संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

इंदौर में नाइट कल्चर लागू करने संबंधी आदेश 13 सितम्बर 2022 को जारी हुआ था। इसमें म.प्र. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, म.प्र. दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958, म.प्र. श्रम विधियां (संशोधन) और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 2015 संशोधित कारखाना अधिनियम 1948 तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अन्तर्गत इन्दौर शहर में निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक 11.45 किलोमीटर, बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर में विभिन्न व्यवसायिक/औद्योगिक/कार्यालय आदि संस्थानों को 24×7 अर्थात रात्रिकालीन सेवाओं (24 घण्टे) संचालन की अनुमति दी गई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri