Xpose Today News
इंदौर पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कर दिया ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश। मृतक खोजी राम के हत्यारों को इंदौर पुलिस ने खोज ही लिया
थाना बाणगंगा की 12 फ़रवरी की पुलिस चौकी भागीरथपुरा पर एक सूचना मिलीं कि एमआर-4 रोड के किनारे एक पुरुष का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ है। तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मुआयना करने पर पाया कि शव के गले पर गहरा घाव था, और शरीर पर जगह जगह धारदार हथियार से करीब 18 घाव पहुँचाये गये थे।
पुलिस टीम व्दारा शव की पहचान हेतु आस पास के क्षेत्र में मृतक की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान खोजीराम पिता लखनलाल नारंगे उम 45 वर्ष नि. वर्तमान पता किराये का मकान लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने, इंदौर स्थायी पता ग्राम देवरघाटा, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई। मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर परिजन व्दारा बताया गया कि मृतक पोलोग्राउंड स्थित युग कलर लैब पर काम करता था।
मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 275/26 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मृतक की निर्ममता से हुई हत्या को देखते हुये टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई । जांच के दौरान घटनास्थल व आसपास लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों, रहवासियों व पूर्व अपराधियों से भी गहन पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान 1. आर्यन उर्फ लड्डू वर्मा नि. रेडवाल कालोनी, बाणगंगा, इंदौर, 2. भरत वर्मा नि. टाल वाली गली, भागीरथपुरा इंदौर रूप में की गई।
आरोपियों की शिनाख्त होने के पश्चात आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिन्होनें घटना करना स्वीकार किया है तथा आरोपीगण के कब्जे से मृतक से लूटा गया पर्स, नगद पैसे व मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, चाकू व घटना के समय पहने कपड़े भी जप्त किये गये है ।
ऐसे किया मर्डर
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतक को रास्ते में रोककर डरा धमका और मारपीट कर उसे लूटने का प्रयास किया। मृतक के विरोध करने पर आरोपीगण ने मृतक पर चाकूओं से अंधाधुंध वार किये, जिससे मृतक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। जिसके पश्चात मृतक ने मिले पर्स, नगदी व मोबाईल लेकर आरोपीगण भाग गये। आरोपीगण ने मृतक का मोबाईल ट्रेस होने के डर से सिम निकाल कर तोड़ दी व मोबाईल भी तोड़फोड़ करके फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी :
1. आर्यन उर्फ लड्डू वर्मा नि. रेडवाल कालोनी, बाणगंगा, इंदौर
2. भरत वर्मा नि. टाल वाली गली, भागीरथपुरा इंदौर
