March 13, 2026
Screenshot

इंदौर में महिला आईएएस के फार्म हाउस पर जुएं के अड्डे से कुख्यात “जगदीश अंकल”का कनेक्शन ।

Xpose Today News

इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में बने आईएएस वंदना वैध के फार्म हाउस पर इंदौर आईजी ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारा था। छापे के दौरान 18 जुआरियों को लाखों रूपए की रकम के साथ जुआँ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने जब तहक़ीक़ात की तो जुंए के अड्डे का संचालक कुख्यात सटोरिया जगदीश अंकल उर्फ़ जगदीश कुबडा निकला दो जुआरियों को जुआ खेलने के लिए सुनसान जगह उपलब्ध कराता है।
कार्रवाई के बाद मानपुर थाना प्रभारी पर लोकेंद्र हीहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन मास्टर माइंड जगदीश अंकल उर्फ़ कुबड़ा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

जगदीश अंकल उर्फ़ कुबड़ा मालवा क्षेत्र का सबसे बड़ा जुआ खिलाने वाला माना जाता है। इलाके में वो ‘जगदीश अंकल’ के नाम से फेमस है। जुआरियों को जुआ खिलाने के लिए वो ऐसी सुरक्षित जगहों को चुनता है, जहां पर पुलिस को शक न हो सके और लोगों की निगाह से दूर हो।”

टाईम टेबल बनाता जगदीश अंकल
“क्षेत्र का हर जुआरी उसके संपर्क में रहता है। कहां जुए की कितनी फड़ लगनी है, कितने बजे से शुरू होगी, क्या इंतजाम रहेंगे, ये सब वो अरेंज करता था। कुबड़ा का जुआ खिलवाने का नेटवर्क बड़ा और हाई प्रोफाइल है। वह कुछ दिनों में अपनी लोकेशन बदल लेता है। कभी धार, बदनावर, झाबुआ तो कभी मंदसौर में फड़ लगवाता है।” उसकी ऐसे फार्म हाउस पर नजर रहती थी, जो अफसरों या नेताओं के हों। वो जानता था कि ये लोग अपने फार्म हाउस पर कई महीनों तक नहीं आते।

“मंगलवार रात भी ग्रामीण आईजी अनुराग को मुखबिर से सूचना मिली कि फार्महाउस पर जुआरियों का जमावड़ा लगा है। इंदौर से मिले संकेत पर बडगोंदा, मानपुर और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। यहां मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस टीम फार्म हाउस के पीछे की ओर से अंदर दाखिल हुई। वहां बरामदे में कई लोग ताश खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ लिया। वहीं, पीछे वाले गेट से मुख्य सरगना जगदीश राठौर उर्फ कुबड़ा ओर अन्य समेत लोग भाग निकले।”

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri