June 14, 2026
Screenshot

एक्सिस बैंक की पूर्व मैनेजर ने बैंक के अफ़सरों पर लगाये यौन शोषण के आरोप,कलेक्टर को हुई शिकायत।

Xpose Today News
इंदौर में एक्सिस बैंक की पूर्व मैनेजर ने बैंक के ही वरिष्ठ अधिकारियों पर शारीरिक, मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मंगलवार को कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन देकर शिकायत की है।
“चोइथराम मंडी शाखा में ‘ऑपरेशन हेड’ रहीं युवती ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 से मई 2025 करीब तीन साल तक बैंक में काम किया। इस दौरान उन्हें ‘4 आउट ऑफ 5’ रेटिंग के साथ कई अवॉर्ड मिले। लेकिन वरिष्ठ अफ़सरों ने यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया।

युवती ने आरोप लगाया सीनियर अधिकारी केबिन में बुलाकर अश्लील इशारे करते थे और दोहरे अर्थ वाली अश्लील बातें करते थे। मासिक धर्म (पीरिड्स) के दौरान भी उन्हें दो-तीन घंटे खड़ा रखकर मीटिंग ली जाती थी और कुर्सी खाली होने पर भी बैठने नहीं दिया जाता था।
युवती ने बताया कि बैंक में रहते हुए डर के कारण चुप रहीं। करियर बर्बाद करने और वेतन रोकने की धमकी मिलती थी। अब सरकार की महिला नीति और ‘शी-बॉक्स’ पोर्टल से प्रेरित होकर उन्होंने आवाज उठाई।”

“प्रताड़ना से तंग आकर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा किया बकाया बोनस मांगने पर क्षेत्रीय और जोनल अधिकारियों ने भुगतान रुकवा दिया। समाधान पोर्टल और लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर से शिकायत पर बैंक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

“पीड़िता ने बताया कि इस्तीफा देने पर एक साल का 2 लाख रुपए बोनस देने से मना कर दिया गया। अधिकारियों ने बैंक पॉलिसी का हवाला दिया। पीड़िता 2025 से बैंक, लेबर ऑफिस और शी-बॉक्स पोर्टल पर शिकायत कर रही है। लेकिन एक्शन न होने पर कलेक्टर इंदौर को शिकायत की है।

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri