July 24, 2026
Screenshot

देवास की फटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत,12 घायल इंदौर रेफर।

Xpose Today News
मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी है कि हादसे में 8-10 लोगों की मौत हुई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान 12 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। आईजी उज्जैन राकेश गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायज़ा लिया।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दो केमिकल मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था। इसी दौरान केमिकल की मात्रा सही नहीं मिलने से ब्लास्ट हो गया। जहां विस्फोट हुआ वहां 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे।
“ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं। फैक्ट्री में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं काम करती थीं।
लंच से करीब 15 से 20 मिनट पहले ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों का खाना भी आ चुका था, लेकिन हादसे के बाद लोग खाना छोड़कर जान बचाने के लिए भागे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर X पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri