Xpose Today
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने अलसुबह नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के घर छापा मारा।
लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ राजेश सहाय के मुताबिक़ जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय, सहायक राजस्व अधिकारी के पद नगर पालिक निगम इंदौर में कार्यरत है। लोकायुक्त टीम ने इनके 23 आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर पर छापा मारा।
प्रारंभिक जांच में लोकायुक्त टीम को सामने आया है
1 पांडे ने पत्नी श्रीमती भावना पाण्डेय के नाम से आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर इंदौर में 40 बाय 50 का भूखण्ड कमांक 23 पर जी+3 भवन निर्माण किया गया जिस पर लगभग 1,20,00,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
2 पांडे ने पत्नी श्रीमती भावना पाण्डेय के नाम से गजाधर नगर, चितावद गुलमोहर का बगीचा इंदौर स्थित भूखण्ड कमांक 32 पर जी+2 भवन निर्माण कर छात्रावास संचालित किया जा रहा है जिस पर लगभग 91,50,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
3 पांडे ने पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के नाम से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन कय करने एवं अन्य व्यय पर लगभग 14,00,000/- रू. व्यय किया जाना पाया गया है।
4 इस प्रकार सहायक राजस्व अधिकारी पांडे ने सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 80,00,000/- रू. प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2,53,00,000/- रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 1,73,08,069/- रूपये अधिक होकर 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन है, सर्चिग जारी है।
आरोपी के विरूद्ध 13 (1) बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
टीम
डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक सचिन पटेरिया द्वारा इंदौर स्थित ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है।
