Xpose Today
“इंदौर में बायपास पर फीनिक्स सिटाडेल मॉल के पास स्मगलरों को पकड़ने गई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम पर स्मगलरों ने हमला कर ग़ाडी के काँच फोड़ दिए। लेकिन टीम ने सभी की घेराबंदी कर स्मगलिंग कर लाई गई सोने की ईंटें डिलेवरी करते आरोपितों को रंगेहाथों पकड़ लिया।
शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बायपास स्थित फीनिक्स सिटाडेल के पास से सोने की तीन ईंटें जब्त की हैं।
सूचना मिली थी की एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में स्मगलिंग कर सोने की ईंट लाइ गई कै। की घेराबंदी की गई कार कुछ आगे जाने के बाद रुकी। इसी दौरान कार से एक व्यक्ति उतरा और आगे बुलेट पर सवार एक व्यक्ति को सोने की ईंटों की डिलीवरी देने लगा। DRI टीम ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो कार में सवार दो लोग और उतरे। इन सभी नेटीम के साथ झूमाझटकी की और कार के कांच फोड़ दिए। आपाधापी के बाद चारों को पकड़ लिया गया।
कार में सवार तीन लोगों और एक बुलेट सवार व्यक्ति जो डिलीवरी के लिए आया था, उन्हें गिरफ्त में लिया।”
इसके बाद DRI टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार और बुलेट जब्त कर ली और उसे लेकर अपने कार्यालय पहुंची। फिलहाल सोने की ईंटों की बरामदगी और इससे जुड़े लोगों के संबंध में DRI की टीम जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।”
