September 10, 2026

इंदौर के बिज़नेस मेन के साथ होटल में रूकी ब्यूटी़शियन की संदिग्ध मौत

Xpose Today
इंदौर में एक बिज़नेस मेन के साथ रूकी ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत हो गई। युवती के साथ रूके कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया कि- मेरी दोस्त की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है।
इसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह महिला को छोड़कर भाग निकला।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक़ एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है।”
पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से निकलकर होटल स्टाफ के पास पहुंचा।

कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया कि- मेरी दोस्त की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद दीपक महिला को अक्षत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक महिला को छोड़कर भाग निकला।”

सोनाली के पिता ने पुलिस को बताया- वह पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी पार्लर में उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। पिता के मुताबिक, दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था।

पिता के मुताबिक, बुधवार को सोनाली पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह दीपक के साथ होटल पहुंची। शाम को दीपक के कमरे से निकलने के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।”

पुलिस के अनुसार सोनाली जिस हालत में मिली थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल जहर खाने से मौत की आशंका है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।”

पुलिस के अनुसार, सोनाली अपने पति से अलग रहती थी, क्योंकि पति कुछ काम नहीं करता था। उसका पति भी करीब एक साल से अलग रह रहा है। वह ड्राइवर है और मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है। सोनाली की दो बेटियां हैं, जो एक 8 और दूसरी 14 साल की है।”

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया- होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस कारोबारी दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri