September 12, 2026
Screenshot

एसीपी के घर चोर,टूटे ताले,हुई 10 लाख की चोरी

Xpose Today
राजधानी भोपाल में चोरों ने पुलिस को ही चुनौती दे दी है।
बेखौफ चोरों ने एसीपी के घर को निशाना बनाया है।एसीपी के घर के ताले तोड़कर लाखों रूपए की चोरी की गई है। जिसमें सोने के ज़ेवरात और नगदी शामिल है।

कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के घर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। चोर उनके घर से लाखों का माल पार कर रफूचक्कर हो गए। कोलार थाना क्षेत्र में DK-2 स्थित मकान में ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे रहते हैं। वारदात के समय परिवार के कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था. इस दौरान चोरों ने 6 लाख से ज्यादा नगदी समेत 20 तोला सोना और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे ने कुछ महीने पहले 20 लाख का पर्सनल लोन लिया था. उसमें से 6 लाख रुपये बचे हुए थे, जिसे बदमाशों ने चोरी कर लिया. इसके साथ पुश्तैनी जेवर, भैया-भाभी और सालियों के जेवर भी रखे थे जो चोर ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके.” कोलार इलाके में चोरी की यह कोई पहली बड़ी वारदात नहीं है. इससे पहले भी इसी इलाके में एक भाजपा नेत्री के घर चोरी हुई थी।

फिलहाल कोलार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और पुराने चोरी के मामलों के आरोपियों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri