October 15, 2026
Screenshot

इंदौर एयरपोर्ट पर पुलिस ने फ्लाइट में बैठने से पहले एयरो ब्रिज से ही युवक युवती को लिया हिरासत में।

Xpose Today
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीआईएसएफ के साथ लिया और इंदौर से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठने जा रहे एक युवक युवती को एयरो ब्रिज से ही हिरासत में ले लिया। एयरपोर्ट अचानक हुई इस एक्शन से सनसनी मच गई।

मामला क्या है आपको विस्तार से बताते हैं दरअसल अलीराजपुर जिले की एक युवती लापता हो गई थी। जिले के जोबट थाने में सोमवार को एक युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने युवती के घर से चले जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। इस दौरान पुलिस को उसके इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई जाने की आशंका के संबंध में सूचना मिली।जोबट पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर कार्यालय और CISF को जानकारी दी कि लापता युवती दो युवकों के साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार हो सकती है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर CISF की टीम ने फ्लाइट में सवार होने जा रहे तीन यात्रियों को रोक लिया। उस समय तक तीनों बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। टीम ने उन्हें वापस बाहर निकाला और बाद में एयरपोर्ट पहुंची जोबट पुलिस को सौंप दिया।

Leave a reply

Written by Xpose Today

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri