October 16, 2026

इंदौर में ग्वालियर पुलिस ने मारा छापा,125 कैमरों को खँगाला,5 सौ किलोमीटर दूर आकर युवती को किया बरामद, युवक गिरफ़्तार।

Xpose Today
इंदौर में ग्वालियर पुलिस ने मारा छापा। 125 से ज्यादा कैमरों की मदद से तैयार किया रूट मैप फिर विजय नगर क्षेत्र से 15दिन से ग़ायब लड़की को बरामद किया और युवक को किया गिरफ़्तार। ग्वालियर पुलिस इन्हें करीब 14 दिन से तलाश रही थी।

पुलिस के मुताबिक़ ग्वालियर जिले के उटीला से कोचिंग के लिए निकली 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में करीब 14 दिन तक तलाश के बाद पुलिस ने छात्रा को इंदौर के कृष्णा नगर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया।
30 सितंबर को उटीला निवासी 10वीं की छात्रा रोज की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में अपहरण की FIR दर्ज कराई गई। परिजनों ने एक युवक पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा और संदेह के दायरे में आए युवक के मोबाइल नंबर बंद थे। सोशल मीडिया से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से दोनों की गतिविधियों का पता लगाने की रणनीति बनाई।
पुलिस टीम भोपाल पहुंची और वहां के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों ऑटो से नादरा बस स्टैंड पहुंचते और वहां से इंदौर जाने वाली बस में सवार होते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने इंदौर में उनकी तलाश शुरू की।”

125 से ज्यादा कैमरों की मदद से तैयार किया रूट मैप

“इंदौर पहुंचने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और अन्य स्थानों पर लगे 125 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर दोनों की आवाजाही का रूट मैप तैयार किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों रोबोट चौराहे से श्रद्धा नगर होते हुए कृष्णा नगर की ओर गए थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनभर छात्रा को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे वह छात्रा को कृष्णा नगर स्थित झोपड़पट्टी के एक घर में ले गया।”
CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णा नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी अरुण रमेश को पकड़ लिया। आरोपी इंदौर के विजयनगर का निवासी बताया गया है।”

“पुलिस टीम छात्रा और आरोपी को लेकर ग्वालियर लौट आई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मिले सुरागों का पीछा करते हुए अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को आपस में जोड़ा।”

एसडीओपी बेहट मनीष यादव और उटीला थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उटीला से ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक के CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान छात्रा एक युवक के साथ रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दिखाई दी। जांच में पता चला कि दोनों ने भोपाल के लिए टिकट लिया था।”

इंदौर से हिरासत में लिया है।
आरोपी ने मोबाइल बंद कर और अन्य डिजिटल सुरागों से दूरी बनाकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को जोड़कर पूरा रूट मैप तैयार किया और इंदौर से छात्रा को बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मनीष यादव, एसडीओपी बेहट

Leave a reply

Written by Xpose Today

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri