सुकमा। छत्तीसगढ़ में 2 महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में महिला नक्सली माड़वी गंगी शामिल है। माड़वी गंगी पर सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। माड़वी गंगी को साल 2006 में नक्सली कमांडर सतिषन्ना ने संगठन से जोड़ा था।
सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बीते कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे थे। नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सभी ने सरेंडर करने का निर्णय किया। साथ ही इन्होने नक्सलियों पर भेदभाव और हिंसा का आरोप लगाया।
