बड़वानी। चोरी करने के इरादे से घुसा युवक एक घंटे तक एटीएम को तोड़ने की कोशिश करता रहा। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। युवक अपने साथ लोहे की रॉड भी लेकर गया था। युवक ने एटीएम को भी नुकसान पहुँचाया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा का है। यहाँ पुराना एबी रोड पर केनरा बैंक के बाहर एटीएम लगा है। रात करीब डेढ़ बजे चोर मुंह पर कपड़ा बांधे लोहे की रॉड लेकर घुसा। चोर ने करीब एक घंटे तक एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।
बैंक के मैनेजर वसामा खान का कहना है कि तकरीबन 1:30 बजे रात को चोर एटीएम में घुसा और 1 घंटे तक उसे तोड़ने का प्रयास करता रहा। किसी तरह की आर्थिक चोरी तो नहीं हो पाई है। एटीएम को जरूर नुकसान पहुंचाया है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत कर दी है। वहीं पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल मौके पर है और जांच कर रही है।
