भिण्ड। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने भिंड पहुंचे थे। सिंधिया के स्वागत के लिए भिंड में स्वागत बैनर लगाया गया था। स्वागत बैनर सिंधिया के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगाई गई है। बैनर के जरिए धारा 370 हटाए जाने पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए सिंधिया को धन्यवाद दिया गया है।
यह बैनर भाजपा नेता एवं भारत रक्षा मंच के जिला संयोजक हृदेश शर्मा की ओर से लगाया गया है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पार्टी के रुख से इतर इस फैसले का समर्थन किया था।
