सतना। मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में शेरनी ने 3 शावकों को जन्म दिया। सफारी में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी शेरनी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। शेरनी और शावक बिल्कुल स्वस्थ है।
48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद शावकों के जन्म की जानकारी प्रबंधन को लगी। प्रबंधक शेरनी और शावकों पर नजर बनाए हुए है।
