कटनी। खुजराहो के सांसद बीडी शर्मा और पूर्व राज्य मंत्री व विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सतेंद्र पाठक का थिरकने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों नेता रामलीला मंच पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
बीडी शर्मा और पाठक गांधी यात्रा के दौरान विजयराघवगढ़ के पिपरिया कला पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने पिपरिया कला के रामलीला मंच पर भजन सुन नेता खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
