छतरपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक आबकारी आयुक्त के पांच ठिकानों पर छापा मारा। लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर, इंदौर, भोपाल और रायसेन में दो जगह छापामार कार्रवाई की।
सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार खरे के छतरपुर स्थित निवास पर भोपाल लोकायुक्त के निर्देश पर सागर लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम कार्यवाही कर रही है। छतरपुर स्थिति सीनिट्स कॉलोनी में कार्यवाही चल रही है।
