May 4, 2026

लहसुन के ट्रक में आग लगने के बाद लोगों ने मचाई लूट

बड़वानी। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहसुन से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक पूरी तरह से जल चुका है। सड़क पर लहसुन बिखरा देख लोगों में लहसुन को ले जाने की होड़ मच गई। लोगों को काफी समझाइश दी गई लेकिन लोग नहीं माने और लहसुन ले गए।

दरअसल आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेगवाल फाटक के पास देर रात एक बजे ट्रक में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर अफजल खान ने जब ट्रक से धुआं उठता देखा तो गाड़ी से उतर कर अपनी जान बचाई। ट्रक में लहसुन और मुर्गी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला पाउडर भरा हुआ था। ट्रक मंदसौर से बेंगलुरु जा रहा था।

अंजड़ नगर पंचायत के अग्निशामक ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालाँकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। ड्राइवर अफजल खान का कहना है कि संभव है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

दूसरी तरफ सड़क पर लहसुन बिखरा देख लोगों ने लहसुन को ले जाने की होड़ मच गई। राह चलते लोगो को जो साधन मिला उसमे लहसुन भरकर अपने साथ ले गए। अग्निशामक के चालक का कहना है कि लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने और लहसुन ले गए। ठिकरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri