झाबुआ। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है। लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुँच रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी सुबह-सुबह ही घर से निकलकर मतदान किया।
झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, श्रीमती कल्पना भूरिया, विक्रांत भूरिया, श्रीमती सीना भूरिया ने मतदान क्रमांक 93 पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान भूरिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए दावा किया कि वह भारी बहुमत से जीत रहे हैं।
वहीँ भाजपा प्रत्याशी और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने ग्राम दोतड में सुबह 7:30 पर मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी कल्याण सिंह डामोर ने ग्राम तलावली में मतदान किया।
