गुना। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने अपने बयान से एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मुद्दा गरमा दिया है। गुना दौरे पर पहुंची इमरती देवी ने कहा कि मेरी महाराज से बात हुई है वही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे।
इस दौरान इमरती देवी ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में बड़ा बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण जल्द होना चाहिए। इसके अलावा इमरती देवी ने नगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में जिसकी सरकार होती है उसी का नगरपालिका पर कब्जा होता है। मप्र में इस समय कांग्रेस सरकार इसलिए नगरपालिका चुनाव में हमारा कब्जा होगा।
