खरगोन। चाइल्ड लाइन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतो में मजदूरी के लिए जा रहे 38 बाल मजदूरों को रेस्क्यू कर छुड़ाया। नाबालिग मजदूरों में 33 बच्चियां और 5 बच्चे शामिल है।
मामला खरगोन जिले के बिस्टान क्षेत्र का है। चाइल्ड लाइन ने ग्राम गढ़ी, मोगरगाव और ढाबला में मजदूरी करने के लिए 38 बाल मजदूरों को छुड़ाया। चाइल्ड लाइन ने यह कार्रवाई बिस्टान पुलिस की मदद से की। बच्चों को खरगोन स्थित बाल कल्याण समिति में लाया गया है।
