धार। मोहनखेड़ा तीर्थ के ज्योतिषाचार्य विजय ऋषभचंद्र सूरि ने भविष्यवाणी है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद का फैसला हिन्दुओं के पक्ष में आएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस फैसले से देश में हिंसा बढ़ेगी।
ज्योतिषाचार्य अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि चार नवम्बर से गुरु शनि की युति हो रही है। 20 जनवरी 2020 तक देश में कई घटनाएँ होगी। रेल दुर्घटना, हवाई दुर्घटना, अति वर्षा और आंधी तूफ़ान, ओला वृष्टि और बीमारियों से जनता परेशान रहेगी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं पर युद्ध जैसी स्थितियां रहेगी। सत्ता पक्ष में नेतृत्व विद्रोह की भावनायें जोर पकड़ेगी। धार्मिक संतों को बहुत से कष्ट होंगे। पाकिस्तान में तख्ता पलट और जनविद्रोह होगा। साथ ही आचार्य ऋषभचंद्र ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कहा कि राम मंदिर निर्माण का फैसला हिन्दुओं के पक्ष में आएगा और इससे देश में हिंसा बढ़ेगी।
बता दे कि मोहनखेड़ा एक प्रमुख श्वेताम्बर तीर्थ स्थल है। यहाँ समय-समय पर अनेक चमत्कार हुए है। मंदिर में जैन समाज की अटूट आस्था है। साथ ही मोहनखेड़ा तंत्र मंत्र के लिए भी जाना जाता है।
यहाँ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां यहां अपनी मनोकामना लेकर अपना शीश झुका चुके हैं। इनके अलावा कई फिल्मी हस्तियाँ भी मोहनखेड़ा पहुंच चुके है। हर वर्ष बड़े सेलेब्रेटी का यहां आना-जाना लगा रहता है।
