खरगोन। खरगोन में चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाईवे पर बिस्टान थाना क्षेत्र के घट्टी के पास यात्री बस नाले में जा गिरी। इस घटना में आठ यात्री घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में 30 यात्री सवार थे।
जैसे ही घटना हुआ ग्रामीणों ने तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला। एसपी, एडीएसपी सहित एनी अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए है।
