April 27, 2026

जीजा ने साले पर किए 9 राउंड फायर

शिवपुरी। साले के साथ हुए विवाद से जीजा इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। जीजा ने साले पर बंदूक से एक के बाद एक 9 फायर किए। जिसमें से 5 गोली साले को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद से आरोपी जीजा फरार है।

दरअसल ग्वालियर निवासी जितेन्द्र सिकरवार की बहन प्रीती की शादी हजीरा ग्वालियर निवासी मंगल सिंह कुशवाह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मंगल पत्नी प्रीती के साथ मारपीट करता था। मंगल-बुधवार की रात भी मंगल सिंह ने शराब के नशे में धुत्त होकर प्रीती की मारपीट की। जब यह बात जितेन्द्र को पता चली तो वह बहन प्रीती के ससुराल पहुंचा और जीजा मंगल के साथ गाली-गलौज की।

इससे मंगल गुस्सा हो गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जितेन्द्र की हत्या का प्लान बनाया। योजना के अनुसार मंगल ने पहले जितेंद्र से माफी मांगी और फिर शाम को अपनी कार में बैठकर शिवपुरी रोड पर ले गया। इस दौरान कार में सवार मंगल सिंह और उसके चचेरे भाई बज्जू सिंह ने जितेन्द्र और उसके दोस्त राजा को खूब शराब पिलाई।

जब जितेंद्र शराब के नशे में धुत हो गया तो पतारा के पास सेंवढ़ा मार्ग पर मंगल सिंह टॉयलेट करने के बहाने कार से उतरा और जितेंद्र को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीँ जितेन्द्र के दोस्त राजा ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

सुभाषपुरा पुलिस ने घटना के चश्मदीद गवाह राजा की शिकायत पर आरोपी मंगल सिंह व बज्जू के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri