उमरिया। किसानों के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से सीधे कमलनाथ सरकार और कलेक्टर आंखे निकालने की धमकी दे डाली।
दरअसल भाजपा किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उमरिया जिले में ‘किसान आक्रोश आंदोलन’ की अगुवाई करने के लिए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया पहुंचे थे।
यहाँ उन्होंने कहा कि, ‘जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय अपने रिश्तेदारों से रेत का धंधा कराने में मस्त हैं। मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर द्वेष की भावना से मेरी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के खिलाफ आँख उठाने का काम किया तो तुम्हारी आंखे निकालने का साहस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में है।’
