May 9, 2026

आकाश की सज्जन को खुली चुनौती

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र व इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय और मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच चल रही जुबानी ओर तेज हो गई है। आकाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा को चुनौती दी है कि, ‘आप असली मर्द है तो इंदौर से चुनाव लड़कर दिखाए आपको अपनी औकात का अंदाजा हो जाएगा।’ वहीँ सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि, ‘शेर की खाल पहनने से गीदड़ शेर नहीं हो जाता।’

दरअसल आकाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में आकाश विजयवर्गीय कह रहे है कि, “किसान आक्रोश प्रदर्शन में जो आक्रोश था वह सत्ता छिनने का नहीं बल्कि किसान की पीड़ा का था। इस साल भारी बारिश से फसल बर्बाद हो गई है बावजूद इसके आपकी सरकार ने किसानों को एक रुपए का भी मुआवजा नहीं दिया। आपकी सरकार में सभी ठेकेदारों ने बैठक कर इंदौर में काम नहीं करने की बात कही है। इंदौर का विकाश पूरी तरह से ठप हो गया है।“

यही नहीं आगे आकाश विजयवर्गीय ने सिंह वर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि, “आप कैलाश विजयवर्गीय के पैरों की धूल भी नहीं है। आपका इंदौर में घर है। आप इंदौर में बड़े हुए है। आप इंदौर में रहते है। अगर आप असली मर्द है तो इंदौर से चुनाव लड़कर दिखाए आपको अपनी औकात का अंदाजा हो जाएगा।’

वहीँ सज्जन सिंह ने कहा कि, “कोई अपनी औकात भूल जाए तो क्या कहें। कोई गीदड़ शेर की खाल पहन ले तो वह शेर नहीं बन जाता।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri