शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना अंतर्गत राठखेड़ा गांव में सोमवार की शाम को एक शौचालय गिर जाने से वहां खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है। वह आदिवासी वर्ग के हैं और घर के आंगन में बने शौचालयों के समीप खेल रहे थे तभी शौचालय की दीवार गिर गई।
जिस गांव में हुई घटना हुई है वह कांग्रेस के पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा का गृह गांव है। दो मासूम बच्चों की मौत के बाद आदिवासी बस्ती में मातम छाया हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर कुछ साल पहले पंचायत द्वारा शौचालय बनवाया गया था लेकिन घटिया शौचालय बनवाया गया था जिसकी पोल दीवार गिरने से खुल गई और बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
गांववालों ने बताया है कि शौचालय की दीवार कमजोर थी। बच्चे खेलते हुए वहां पहुंच गए और यह हादसा हो गया। मृतक बच्चों में एक का नाम राजा आदिवासी उम्र 7 वर्ष है और दूसरे का नाम प्रिंस आदिवासी उम्र 6 वर्ष बताया गया है।
