May 9, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में विशेष स्नान, नरसिंहपुर में डूबने से दो की मौत

भोपाल। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा कि मौके पर पूरे प्रदेश की पवित्र नदियों के घाट पर विशेष स्नान का सिलसिला सुबह से जारी है। नर्मदा और क्षिप्रा नदी के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। थरेरी घाट पर नहाते समय 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यहां के खिरेटी घाट पर नहाने पहुंची एक 18 वर्षीय लड़की की भी पानी में डूबने से मौत हो गई।

सबसे ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन में रामघाट, नरसिंहपुर में बरमान घाट, ओंकोरश्वर, होशंगाबाद और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी जगह प्रशासन और पुलिस ने कार्तिक स्नान को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। नदियों के तटों पर तैराक भी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु स्नान के बाद नदियों में दीपदान भी कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान के बाद दीपदान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है।

उज्जैन में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां आज से ही रामघाट के पास कार्तिक का मेला भी भरता है। को लेकर प्रशासन और पुलिस ने शिप्रा के रामघाट, त्रिवेणी और अन्य घाटों पर विशेष इंतजाम किए हैं। उज्जैन में महाकाल ज्योर्तिलिंग होने की वजह से दूसरी जगहों की अपेक्षा यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होती है। रामघाट पर शाम को शिप्रा में दीपदान करने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। शिप्रा में स्नान के बाद श्रद्धालु महाकाल सहित उज्जैन के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिरों में भीड़ लगी हुई है। महाकाल मंदिर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri