राजगढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्वास्थ्य मंत्री को राजगढ़ जिले में फैल रही कैंसर की बीमारी को लेकर पत्र लिखा है। दिग्विजय सिंह ने बीमारी की रोकथाम, उपचार व जिला और स्थानीय अस्पतालों में व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि राजगढ़ जिला अस्पताल में कैंसर यूनिट की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कैंसर मरीजों की पहचान के लिए शिविर लगाने, मरीजों को कीमो थेरेपी देने, मरीजों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क बनाने, मरीजों को भोपाल लाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा, मरीजों के मुफ्त इलाज और उनके परिजनों के ठहरने और खाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

