May 9, 2026

यहाँ देश दुनिया की ख़बरों के बाद शुरु होता है स्कूल

खंडवा। प्रदेश का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी है जहाँ हर दिन छात्राओं को दैनिक पंचांग बताया जाता है। इसके बाद छात्राओं को देश-विदेश और स्थानीय समाचारों को सुनाया जाता है। अंत में उस दिन जन्मी छात्रा का जन्मदिन मनाया जाता है। ऐसा करने से छात्राओं का आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान बढ़ता है। वहीँ उनमे राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत होती है।

इस अनूठी पहल को शुरू किया है खंडवा शहर के सबसे बड़े सरकारी कन्या स्कूल के शिक्षकों ने। महारानी लक्ष्मी बाई के नाम पर स्थापित इस स्कूल में दो हजार से ज्यादा छात्राएं पढ़ती है। रोजाना स्कूल लगते ही छात्राएं सबसे पहले झंडा वंदन करती हैं और फिर राष्ट्रगान होता है। इसके बाद वंदना होती है फिर आज का तिथि और पंचांग बताया जाता है। इन सब के बाद देश-विदेश और स्थानीय समाचारों को सुनाया जाता है। हर दिन एक नई लड़की ताजा समाचार सुनाती है। अंत में उस दिन जन्मी स्कूली छात्रा का जन्म दिवस मनाया जाता है।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि छात्राएं अपने आसपास के वातावरण से वाकिफ हो और जब स्कूल से बाहर निकले तो एक परिपक्व नागरिक की तरह उनका मानसिक और व्यक्तित्व विकास हो सके।

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा में बच्चियों की रुचि बनी रहे इसलिए झंडा वन्दन, ईश वन्दना, आज के समाचार, छात्राओं का जन्मदिन भी प्रेयर के समय सभी मिलकर मनाते है।

स्कूल प्रबंधन की इस पहल से यहाँ पढ़ने वाली छात्राएं भी बहुत खुश है। छात्राएं बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेती हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। स्कूल की इस गतिविधि में सभी धर्मों की छात्राएं बिना भेदभाव के शामिल होती हैं। ऐसा करने से उनके मन की हिचकिचाहट भी दूर होती है। उनका आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। उनमे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri