खरगोन। मिल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ श्रमिक पिछले डेढ़ साल से सत्यागृह आंदोलन कर रहे हैं। श्रमिक मिल को वापस चालू करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सेंचुरी के श्रमिक आज सुबह 11:30 बजे माध्यमकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान उनके साथ नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेता मेधा पाटकर, राजेश दिवान, राजेन्द्र कोठारी, डॉ सुनीलम और विस्थापितों के प्रतिनिधि होंगे। यह बातचीत नर्मदा भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल में होगी।
दरअसल सेंचुरी में 2017 से मिल के अंदर प्रोड्क्शन बंद है। इस कारण वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। श्रमिकों ने अपने अधिकारों के लिए श्रम विभाग और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मजदूरों को वेतन और रोजगार देने के निर्देश दी थे, लेकिन कंपनी ने सिर्फ वेतन दिया रोजगार नहीं। श्रमिकों का कहना है कि हमें मुफ्त का पैसा नहीं, बल्कि काम चाहिए।
