आगर मालवा। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। अपनी शिकायत लेकर पहुंचे शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति को सुनने के लिए मंत्री घुटनों के बल बैठ गए। मंत्री को ऐसा करने देख वहां मौजूद कलेक्टर भी वहीं बैठ गए।
दरअसल आगर मालवा के प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्या सुनने के लिए पहुंचें थे। कार्यक्रम में दयाराम नाम का शख्स भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। दयाराम शारीरिक रूप से हंड्रेड परसेंट अपंग है और उनकी लम्बाई मात्र 2 फीट है।
दयाराम को देख जयवर्धन सिंह उसके नजदीक पहुंचें और घुटनों के बल बैठ कर उससे बातें करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए जिले के कलेक्टर संजय कुमार भी प्रभारी मंत्री का अनुसरण करते दिखाई दिए।
