May 10, 2026

किन्नर गुरु की मदद से हुआ अंतिम संस्कार

रायसेन। गरीब ब्राह्मण परिवार के मुखिया की मृत्यु हुई तो परिवार के सामने उनका अंतिम संस्कार करने की चुनौती आ खड़ी हुई। दरअसल परिवार के पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसी स्थिति में किन्नर गुरु आगे आए और 11 हजार रुपए देकर पीड़ित परिवार की मदद की। साथ ही आगे भी मदद का आश्वासन दिया।

दरअसल पेशे से ड्राइवर राकेश शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 11 पटेल नगर रायसेन का 19 नवम्बर को बीमारी के कारण निधन हो गया था। राकेश शर्मा की असमय मृत्यु के बाद इस परिवार पर दुखो का पहाड़ ही टूट पड़ा। घर में गरीबी का आलम यह था की अन्न का एक दाना भी नहीं बचा था। जैसे तैसे लोगों के सहयोग से दाह संस्कार किया गया। लेकिन एक दिसम्बर को सामाजिक रीति रिवाज से तेरहवीं का कार्यक्रम होना है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह तेरहवीं का कार्यक्रम कर सके। जब इस बात की जानकारी किन्नर गुरु तमन्ना नायक को लगी तो उन्होंने मृतक के परिवार की 11 हजार रुपये नगद देकर मदद की। साथ ही आगे भी सहयोग की बात कही है। मृतक के परिवार में दो बेटी, दो जुड़वा बेटे, पत्नी और माँ है। परिवार का इकलौता सहारा राकेश शर्मा ही था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri