May 10, 2026

प्याज चोरी..!

शिवपुरी। देशभर में प्याज की कीमतें बढ़ने के साथ ही अब प्याज चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी है। ताज़ा मामला शिवपुरी में सामने आया है। जहाँ 20 लाख रुपए की कीमत से भरा प्याज का एक ट्रक गायब कर दिया। हालाँकि गायब हुआ ट्रक तो मिल गया लेकिन उसमें रखे प्याज का अभी भी कोई सुराग नहीं लगा है।

दरअसल नासिक के व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने गुरुवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से मिलकर शिकायत की है। व्यापारी ने अपनी शिकायत में शिवपुरी के रहने वाले जावेद नामक ट्रक ओनर के खिलाफ प्याज चोरी करने का मामला दर्ज करने की मांग की है। व्यापारी बताया कि उन्होंने जावेद नाम के ट्रांसपोर्टर को नासिक से गोरखपुर के लिए उसके ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 8318 में लगभग 20 लाख की प्याज गोरखपुर के लिए रवाना की थी। लेकिन प्याज रास्ते में ही गायब कर दिया गया। ट्रक शिवपुरी में मिल गया लेकिन प्याज गायब है।

शिवपुरी मंडी व्यापारी संघ के मोहम्मद इरशाद ने बताया कि हम भी नासिक से आए इस व्यापारी की मदद कर रहे हैं और जिन लोगों ने यह प्याज गायब किया है उनकी तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं। फिलहाल व्यापारी की शिकायत के बाद शिवपुरी पुलिस जांच में जुट गई है और जिन लोगों के नाम चोरी की इस वारदात में सामने आ रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri