छिंदवाड़ा। स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सभी अतिथि विद्वानों को छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने गिरफ्तार कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। दरअसल अतिथि विद्वान छिंदवाड़ा में धरना प्रदर्शन की अनुमति मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर उन्हें जिले की सीमा से बाहर कर दिया।
