May 10, 2026

तीन दिनों तक क़तार में खड़े रहने के बाद भी यूरिया नहीं मिलने से नाराज़ किसानों का ग़ुस्सा फूटा

सागर। सागर जिले में दो-तीन दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नही मिलने परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। किसानों ने शहर के उपनगर मकरोनिया से सिविल लाइन जाने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। जब इस मामले की जानकारी नरयावली से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया को लगी तो वह भी अपने समर्थकों के साथ इस चक्का जाम में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और अब खाद के लिए धक्के खा रहे है।

दरअसल शहर के मकरोनिया स्थित खाद गोदाम से आस पास के गांवो के किसानों को खाद का वितरण किया जाता है। यहां किसान पिछले कई दिनों से चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो गए लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला। इससे गुस्साए किसानों ने सड़क पर चक्का जाम किया।

चक्का जाम से मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद मौके पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और किसानों को खाद शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। भरोसा मिलने के बाद किसानों ने सड़क से जाम हटाया।

किसानों को खाद न मिलने के सवाल के जबाब में सागर एसडीएम ने कहा किं किसानो को खाद उपलब्ध करने के लिए एक ही जगह अब तीन काउंटरों की व्यवस्था की गई है जिससे अब परेशानी नही होगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri