May 10, 2026

जिला प्रशासन की पहल ने बेटियों के सपनों को दी नई उड़ान

रतलाम। शहर की यह बेटियां पुलिस में भर्ती होकर समाज की सेवा करना चाहती है। आर्थिक मार झेल रही इन बेटियों के लिए अपने सपने को पूरा करना काफी मुश्किल था। लेकिन जिला प्रशासन की एक पहल ने इन बेटियों के सपनों को पंख देकर उड़ान भरने में मदद की है। प्रशासन की तरफ से इन बेटियों को मुफ्त में पुलिस में भर्ती होने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दरअसल रतलाम जिला प्रशासन ने श्रमिक क्षेत्र में रहने वाली सौ ऐसी लड़कियों का चयन किया जिन्हें पढ़ने में रूचि है। प्रशासन ने चयनित लड़कियों से भविष्य को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने पुलिस में जाने की अपनी चाहत से रूबरू करवाया। इसके बाद कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस कप्तान गौरव तिवारी से काउंसलिंग हुई तो बेटियों ने उनको भी बेहिचक अपने सपने के बारे में बताया।

इस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन बेटियों के सपने को सच करने के लिए कदम बढ़ाया और प्रशासनिक खर्च पर जिम्मेदारी ली। अब प्रशासन इन्हें पढ़ाएगा और पुलिस के लिये चयन परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा। बेटियों की शारीरिक दक्षता सुदृढ़ करने के लिये हर रोज पुलिस योग, व्यायाम, मैराथन जैसे खेलों का प्रशिक्षण देने में जुटा है। जिससे ये बेटियां शारीरिक परीक्षा में सफल हो सके।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri